फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशोर की हत्याकर भूसे में दबाया शव, गला घोंटकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम को घर से रहस्मय तरीके से लापता हो गया था किशोर
विज्ञापन

एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
ललितपुर। कल्यानपुरा गांव निवासी लापता एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव भूसे के अंदर पॉलिथीन के नीचे दबा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी पवन (12) पुत्र विजय बुधवार की शाम करीब छह बजे घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। जिसकी परिजनों सहित गांव के अन्य लोगों ने अलग-अलग दिशाओं में तलाश की। सभी रातभर पवन को खोजे पर सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को परिजन व ग्रामीणों ने एकबार फिर पवन को शुरू किया। गांव के कुछ लोग घर के पास ही बने भूसे वाले घर में पहुंचे। उन्होंने यहां पर भूसे के अंदर खोजना शुरू किया। अभी लोगों ने कुछ गहराई तक ही खोजबीन की थी कि भूसे के अंदर एक पॉलिथीन मिली। जब उसे हटाया तो उस पॉलिथीन के नीचे लापता पवन की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

भूसे में पवन की लाश मिलने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पवन की लाश को बाहर निकाला तो उसके हाथ व पैर में चोट के निशान थे तो गले में हल्के लोहे के तार से गला घोंटने के निशान बने थे। जिसे देखकर अनुमान लगाया गया कि पवन की तार से गला घोंटकर हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भूसे के अंदर दबा दिया गया था।
विज्ञापन

इधर पवन की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सूचना पर फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें