फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में रस्सी से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
22 मार्च की रात घर के बाहर से हो गया था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ललितपुर। रातभर से गायब चल रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। फंदे पर लटके युवक के दोनों पैर घुटनों से मुड़े हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कस्बा बांसी के भजयापुरा निवासी अनिल उर्फ भोला (20) का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को अनिल खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान वह कहीं चला गया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह चचेरा भाई देवेंद्र खेतों की ओर गया तो यहां बार रोड पर चमरया कुआं पर अनिल का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता दिखा। मृतक के भाई राघवेंद्र ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक चार भाई में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक जांच टीम ने लिए नमूने
फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से नमूने एकत्रित किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।

पिता का शव भी फंदे से लटका मिला था
मृतक अनिल उर्फ भोला के पिता ओमप्रकाश का शव करीब 4-5 वर्ष पूर्व गांव में संदिग्ध परिस्थिति में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। ओमप्रकाश के पैर भी जमीन को छू रहे थे। अब पिता की तरह ही अनिल का शव फंदे पर लटका मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार मिश्रा, थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें