फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने मौत का कारण बताया अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव खेत पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष से युवक का मानसिक संतुलन खराब था। मौत का कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम दशरारा निवासी अरुण (22) बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर मृतावस्था में मिला। घटना को लेकर मृतक के मामा जगदीश ने बताया कि अरुण का करीब दो वर्ष से मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। उसे अपना होश-हवाश नहीं रहता था। दो-दो दिनों तक खाना नहीं खाता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से निकल गया था। गांव के लोग जब खेत की ओर शौचक्रिया को गए तो यहां अरुण मृतावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बार प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें