फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के अंदर फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम छायन निवासी सरल लाल (35) का शव बुधवार को घर के अंदर म्यांरी से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। उसके बड़े भाई नंदराम ने बताया कि सरल लाल घर पर था और परिजन खेत पर गए थे। शाम को जब सरल की पत्नी दयाबाई घर आई तो यहां उसका पति मृतावस्था में लटक रहा था। नंदराम ने बताया कि सरल पिछले पांच वर्ष से शुगर की बीमारी से ग्रस्त था। ग्वालियर, टीकमगढ़ सहित अन्य जगह पर इलाज करवाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा था। इससे काफी परेशान चल रहा था। बीमारी से तंग आकर सरल ने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई-एक बहन में छोटा था और उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें