फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- मध्य प्रदेश का रहने वाला था, भाई ने पत्नी के दिल्ली से न आने को बताया आत्महत्या का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महुआ के पेड़ पर शर्ट के फंदे से मध्य प्रदेश निवासी युवक का शव लटका मिला। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी के दिल्ली से न आने को आत्महत्या का कारण बताया। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम हीरानगर के मजरा खैंरो में बुधवार की शाम को खेत में लगे पेड़ पर शर्ट के फंदे पर वीरेंद्र रजक (35) पुत्र बाबूलाल रजक निवासी ग्राम जगतनगर जनपद टीकमगढ मध्य प्रदेश का शव पर लटका मिला। घटना के बारे में मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि वीरेंद्र रजक बुधवार को घर से निकल गया था। शाम को चाचा लालू जिनका खेत उसके गांव से करीब 7-8 किलोमीटर की दूरी पर थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम हीरानगर के मजरा खैंरों में है पर गए। यहां महुआ के पेड़ पर वीरेंद्र का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वीरेंद्र की पत्नी कौशल्या दिल्ली में घरों में साफ-सफाई सहित घरेलू काम करने की मजदूरी करती है। करीब 10 माह से कौशल्या घर नहीं आई थी। वीरेंद्र ने कई बार उसे फोन भी किया था। इसी कारण के चलते वीरेंद्र ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्रियां हैं। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
दो बार पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि इससे पूर्व करीब तीन-चार माह पूर्व वीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। गांव के लोगों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद वीरेंद्र ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के बाद सही हो गया था। अब तीसरी बार वीरेंद्र ने दूसरे गांव में जाकर शर्ट के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें