संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे में सो रहे युवक को जगाने गई मां को साड़ी के फंदे पर पुत्र का शव लटका हुआ। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरपुरा निवासी जयहिंद सिंह (26) का शव रविवार सुबह घर के अंदर कमरे में छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। चचेरे भाई निहाल के मुताबिक जयहिंद शनिवार को खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मां अजब उसे जगाने के लिए कमरे में गई तो यहां जयहिंद फंदे पर मृतावस्था में लटका मिला। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे। चचेरे भाई ने बताया कि जयहिंद शराब पीने का आदी था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसके दो पुत्र हैं।