फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ससुराल में विवाद के बाद लापता हुए दामाद का शव कुए में पड़ा मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 08:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि जब रामकुमार का शव कुए से बाहर निकाला तो उसकी कमर से एक बड़ा पत्थर बंधा हुआ था। जबकि कुआं के किनारे लगा एक सैमर का पेड़ टूटा था और पास में लगे एक आम के पेड़ के पत्तों में खून के निशान भी बताए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झरकौन में ससुराल में विवाद के बाद लापता हुए युवक का शव गांव के कुआं में पड़ा मिला। परिजनों ने मृतक के ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुंगावली अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी रामकुमार लोधी (25) पुत्र रामदास लोधी के पास भूसा बनाने की मशीन है, जिस पर वह ट्रैक्टर से मशीन ले जाकर गांव गांव भूसा बनाने का काम करता था। बीते पंद्रह दिन पहले वह ललितपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मशीन ले जाकर भूसा बनाने का काम कर रहा था। बीते कुछ दिन पहले वह अपनी ससुराल के गांव झरकौन में भी भूसा बनाने गया था। बीते रोज वह गांव में अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसका अपनी पत्नी से पैसों को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस पर वहां उसके सालों से भी विवाद हो गया।

जिस पर रामकुमार ने अपने परिजनों को मोबाइल पर विवाद की जानकारी दी, तो उसके मामा मौर सिंह एवं मनोहर उसकी ससुराल में गांव पहुंच गए, लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिला। परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की, तभी अगले दिन मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोजबीन के दौरान मवेशी चराने गए बच्चों ने कुआं में चप्पल, पेन व डायरी पड़ी देखी तो गांव में बताया, जिस पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि जब रामकुमार का शव कुए से बाहर निकाला तो उसकी कमर से एक बड़ा पत्थर बंधा हुआ था। जबकि कुआं के किनारे लगा एक सैमर का पेड़ टूटा था और पास में लगे एक आम के पेड़ के पत्तों में खून के निशान भी बताए गए हैं। बताया कि उसके एक कान से खून निकल रहा था। वहीं, मृतक की जींस की जेब से उसका पर्स भी मिला है, जिसमें कुछ कागजात व पैसे मिले हैं। बताया कि रामकुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और तब से दोनों पति पत्नी का आपस में कई बार विवाद हो चुका है। यह भी आरोप लगाया कि रामकुमार की पत्नी को उसके मायके वाले करीब पंद्रह दिन पहले ही गांव ले आए थे और वह उसके साथ ही दो लाख नकद व सोने चांदी के जेवरात भी ले गए थे। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

युवक के शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम एवं परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें