ललितपुर। रविवार की रात को नवविवाहिता का शव अटारी में म्यांरी से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
थाना सौजना अंतर्गत पारौन गांव निवासी प्रीति (19) और उसके पति हरीराम ने रविवार को खाना खाया। इसके बाद हरीराम बाहर एक कमरे में कपड़ों पर प्रेस करने लगा। जबकि, प्रीति अटारी में चली गई। ससुरालीजनों के मुताबिक प्रेस करने के बाद रात करीब 11 बजे जब हरीराम अटारी में गया तो प्रीति साड़ी के फंदे पर लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति की शादी चार माह पूर्व हुई थी और उसका मायका पुंटाखेरा में है। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए थे। ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतका प्रीति की शादी चार माह पूर्व हुई थी।