फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुकान में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़े भाई ने कहा - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में खुली दुकान के अंदर म्यांरी पर रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नयागांव निवासी राघवेंद्र (23) पुत्र चमन का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में खुली दुकान के अंदर म्यांरी पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई रामदास ने बताया कि उसके घर में किराना की दुकान खुली हुई है। उसका छोटा भाई राघवेंद्र राजस्थान में मजदूरी करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था। बुधवार की रात को राघवेंद्र ने खाना खाया और सोने चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जब उसकी चाची सुमन सामान लेने के लिए दुकान आई तो यहां राघवेंद्र रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। शोर सुनकर परिजन सहित गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। मृतक दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। बड़े भाई रामदास ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें