तालबेहट। शुक्रवार को सुबह दौलता के पास एक रेल कर्मी ने अप लाइन पर एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक टिकट मिला है। जिस पर विनय दुबे लिखा है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही। ब्यूरो