ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड धर्मशाला निवासी अखिलेश (40) का शव शुक्रवार को सुबह बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि अखिलेश बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में कई वर्षों से अकेले रहते थे। उनकी चार पांच दिन से तबियत खराब थी। बताया गया है कि वह अस्थायी रूप से बस पर चलते थे, इसी से कुछ कमाई कर लेते थे। मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद