फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पांच दिन से लापता सपना की लाश कुएं में मिली, मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल, तीन दिन से है भूखी

Tue, 13 Dec 2022 10:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई को रस्सी में बांधकर कुआं में डाला। शव निकालने के लिए एक रिश्तेदार भी कुएं में उतर गया, लेकिन जैसे ही उसने शव देखा तो उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
कुआं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव मसौराकलां में पांच दिन से लापता सपना उर्फ कुमकुम (14) शव मंगलवार को दोपहर में कुएं में मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौराकलां निवासी सपना उर्फ कुमकुम पुत्री कांशीराम कुशवाहा पांच दिन पहले आठ दिसंबर की देर शाम 7.40 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में भी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अगले दिन नौ नवंबर को अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अब मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे गांव देहरे के मंदिर पर दरबार लगा था, जिसमें लोगों की भीड़ एकत्रित थी। मंदिर होने के बाद दो बच्चे कुछ आगे खेतों में जाकर कुएं के पास से निकले। बच्चों ने कुएं में झांका तो किशोरी का शव पड़ा देख वह मौके से चिल्लाते हुए भागे। बच्चों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी।

गांव वालों ने कुएं में देखा तो सपना का शव पड़ा देखा। इस पर ग्रामीणों ने किशोरी के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ सिटी अभय नारायण राय व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकलवाया। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका तीन बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर की थी।

शव निकालने कुएं में उतरे रिश्तेदार की हालत बिगड़ी 
किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई को रस्सी में बांधकर कुआं में डाला। शव निकालने के लिए एक रिश्तेदार भी कुएं में उतर गया, लेकिन जैसे ही उसने शव देखा तो उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उसे किसी प्रकार बाहर निकाला।

तीन दिन से मां ने नहीं खाया खाना
बेटी के लापता होने के बाद से मां गुड्डी कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने तब से से खाना तक नहीं खाया, जबकि अन्य परिवारजन किशोरी के नहीं लौटने से चिंतित थे। जबकि पिता व अन्य परिजन, रिश्तेदार उसकी खोजबीन में जुटे रहे और मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

किशोरी आठ दिसंबर से लापता थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को लापता किशोरी का शव गांव में एक कुएं में मिला है। मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक तनाव की बात प्रकाश में आई है। सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें