फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: दूधई के जंगल में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 03:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई।  उन्होंने हरिशंकर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधई निवासी हरि शंकर रैकवार (21) पुत्र बारेलाल रैकवार रविवार को अचानक घर से चला गया था। परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने खेतों और जंगल में खोजा तो बुधवार को दूधई के जंगल में उसका शव बेल के पेड़ पर गमछा के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन


शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई।  उन्होंने हरिशंकर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें