आम के पेड़ पर लटका मिला शव
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आगर में एक ग्रामीण का शव गांव के बाहर खेत पर आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम आगर निवासी अमान (40) पुत्र श्रीपत पाल बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात-आठ बजे घर से निकला था। लेकिन, काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। ग्रामीणों ने करीब ग्यारह बजे उसका शव गांव के बाहर खेत पर आम के पेड़ पर तौलिया से फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना परिजनों को दी गई, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।