संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पारादीप से चलकर खाद की रैक बुधवार सुबह तक ललितपुर में मालगोदाम पर पहुंच जाएगी। यहां से समितियाें पर भेजी जाएगी।
रबी फसलों की बोआई के लिए किसानों को डीएपी की सख्त जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियां खाली हैं। हालांकि, अब किसानों को जल्द खाद मिल सकेगी। पारादीप से लोड होकर डीएपी की एक रैक मंगलवार को बीना स्टेशन तक पहुंच गई थी। बुधवार सुबह यह रैक ललितपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर आ जाएगी। यहां 42 डिब्बों में भरी डीएपी अनलोड कर ट्रकों के माध्यम से सहकारी समितियों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा। एक रैक में 2700 मीट्रिक टन खाद आ रही है।