हैंडपंप में आ रहा करंट
बार। कस्बा बार में बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत निधि से बनाए गए फव्वारे की ग्रिल में करंट आ रहा है अैर पास में लगा हैंडपंप भी अर्थिंग पाकर करंट के झटके मार रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। ग्राम पंचायत निधि से बनाया गया फव्वारा बस स्टैंड की शोभा बढ़ा रहा है, लेकिन करंट आने से इसके आसपास आने से हर कोई कतरा रहा है। इसकी शिकायत कस्बा निवासी झुन्नू सेठ ने खंड विकास अधिकारी से की थी। बाद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। झुन्नु सेठ शिकायत के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत निधि का दुरुपयोग कर फव्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए बनवाया गया है। फव्वारा चालू नहीं हो सका है, जबकि इसकी ग्रिल में करंट आ रहा है और इसके पास में लगे एक हैंडपंप में भी करंट आ रहा है, जिससे लोग पानी भरने से कतरा रहे हैं। उन्होंने सही कराने की मांग की है।