फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना पाली अंतर्गत गांव सजा निवासी रामसिंह पुत्र मोहन कुशवाहा की खेत में पानी देते समय करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव सजा निवासी रामसिंह (45)किसान अपने खेत में पानी दे रहा तभी अचानक खेत में लगी तार (फेंसिंग) में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इधर, घर पर जब रामसिंह देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी ने बेटे को खेत पर पिता को बुलाने के लिए भेजा। बेटा खेत पर पहुंचा तो पिता बेसुध होकर पड़ा था। उसे खेत में पड़ा देख वह घर आकर परिजनों को लेकर पहुंचा तो उन्होंने किसी तरह उसे तारों से अलग कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें