नष्ट हुई फसल को दिखाते ग्राम मकरीपुर के किसान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तहसील पाली के नाराहट क्षेत्रांतर्गत अंतर्गत ग्राम मकरीपुर में फसल नष्ट होने के कारण किसानों का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह की शुरुआत में खरीफ की फसल की बुवाई की थी, लेकिन अगस्त माह में हुई लगातार बारिश से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर खरीब की फसल बोई थी, लेकिन अतिवृष्टि के कारण उनकी फसल नष्ट हो गई है। अब उनको कर्ज चुकाने और रबी की फसल बोने की चिंता सताने लगी है। उन्होंने प्रशासन से उनकी फसल का मुआयना कराकर फसल का मुआवजा दिये जाने की मांग की है।