जुगपुरा वार्ड नम्बर 8 के सेवनी मुहल्ला से मगरमच्छ पकड़ते वन विभाग की टीम
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला जुगपुरा वार्ड संख्या आठ के सेवनी मोहल्ला में शनिवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे अचानक मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। जिस पर मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना जुगपुरा निवासी भज्जू को दी, जिस पर भज्जू ने इसकी जानकारी तत्काल मोबाइल से वन विभाग के दरोगा को दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। मोहल्ले से कुछ ही दूरी पर गोविंदसागर बांध का भराव क्षेत्र हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मगरमच्छ बांध से आया होगा।