ललितपुर। नारायणी नदी में विशालकाय मगरमच्छ का शव मिला। पोस्टमार्टम में उसकी मौत श्वांस नली में कोई चीज फंसने से मौत की पुष्टि हुई। शव करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
नदी में उतराता 11 फीट लंबे मगरमच्छ का शव रेलवे पुल के नीचे ठहर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराया। उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ सिरीन सिद्दकी ने बताया कि चिकित्सकों ने सात दिन पुराना शव बताया है। अनुमान है कि यह नदी में बहता हुआ आया। पुल के पास पानी कम होने से ठहर गया।
पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम से शव का निस्तारण किया। इस अवसर पर रेंजर भोला सिंह आदि मौजूद रहे। संवादप