ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा में महिला ने शौचालय के सत्यापन के बहाने आए एक युवक पर उसके घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी व जेवर चोरी का आरोप लगाया है। ग्राम रजवारा निवासी राबिया ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार को दो व्यक्ति उसके घर आए और शौचालय सत्यापन करने की बात बताई। उन्होंने उसके दिव्यांग बच्चे को देखकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही। वह उनके झांसे में आ गई और अपने पति व बच्चे के साथ बिरधा चली गई। घर में उसकी 10 वर्षीय बच्ची अकेली थी। इसी दौरान दोनों बदमाश वापस घर पहुंचे और बच्ची को कुछ खाने को दे दिया, जिससे वह कुछ बोल नहीं सकी। इसी का फायदा उठाकर उक्त लोगों ने घर में रखी अलमारी से दो हजार रुपये नकद, सोने का हार, चांदी की पायल, सोने की चूड़ी, कान के टॉप्स चोरी कर लिए। उसने कोतवाली में पहुंचकर घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।