मड़ावरा (ललितपुर)।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सौंरई में खेतों में युवक की लाश पड़े होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सौंरई में रजोला सड़क के पास प्रकाश रजक के खेत में अज्ञात युवक लाश पड़े होने की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर मुआयना के बाद थानाध्यक्ष मड़ावरा ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शरीर पर अंत: वस्त्र के अलावा कोई कपड़ा नहीं होना तथा आंख खुली, हाथ छाती से चिपके हुए होने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की कहीं और हत्या की गई होगी और यहां फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।