शहजाद बांध से पनया नाले के समीप कुछ किसानों ने सुबह एक युवती का शव भराव क्षेत्र में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के किसान भय के चलते वहां से भाग गए। बांध के पानी में युवती का शव पूरे दिन उतराता रहा। मृतका की उम्र लगभग बीस वर्ष है। युवती के दाहिने पैर एवं बाए हाथ में काला धागा बंधा हुआ है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष बार से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी से कई बार उनके सीयूजी मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया परन्तु समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।