फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बिक्री के अड्डों पर मिले बच्चे

Tue, 28 Jul 2015 01:46 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर।  आबकारी दल ने नगर क्षेत्र में कच्ची शराब बिक्री के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकांश अड्डों पर बच्चे मौजूद मिले। आबकारी दल ने तीन महिलाओं को कच्ची शराब सहित पकड़  लिया, उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।


जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक वीके सिंह ने सोमवार को कच्ची शराब बिक्री के विभिन्न अड्डों पर दबिश दी। अधिकांश अड्डों पर बच्चे मौजूद मिले। सिद्धन अड्डे से रामसिया कबूतरा निवासी ग्राम चीरा एक बोरी में 70 क्वार्टर शराब सहित पकड़ी गई। मवेशी बाजार  स्थित अड्डे पर खैराबाई पत्नी गोपाल कबूतरा निवासी मऊमाफी को दो बोरी में  125 पाउच कच्ची शराब सहित पकड़ा गया। एआरटीओ कार्यालय के निकट दबिश के दौरान कल्या पत्नी चंदन कबूतरा को दो बोरियों में 125 कच्ची शराब के पाउच  के साथ पकड़ा गया। शराब बेचते पकड़ी गईं तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। छापेमारी में प्रधान आरक्षी रमाशंकर  मिश्रा, किशनचंद्र, महेंद्र कुमार, सिपाही रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि अमर उजाला ने सोमवार 27 जुलाई के अंक में प्रकाशित समाचार में बच्चों से बिकवाई जा रही कच्ची शराब में नगर के विभिन्न अड्डों पर  हो रहे कारोबार को उजागर किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने  आबकारी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें