फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चंदन चोर पकड़े, एक भागा

Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 वन दारोगा तौफीक खान वाचर कम्मोदी रैकवार, पप्पू एवं राजू के साथ सोमवार को दोपहर मेें वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि तीन लोग चंदन की लकड़ी काटकर थैलों में रखकर ले जा रहे हैं। दारोगा और वाचर ने घेराबंदी करके दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी भागने में सफल रहा, उनके कब्जे से 40 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों के नाम मुन्नी लाल एवं हिम्मत लोधी निवासी ग्राम गैदोरा थाना बार हैं, तीसरे व्यक्ति का नाम बलराम है। वन दारोगा ने तीनों के खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें