मदनपुर थाने में तैनात सिपाही अरविंद कुमार के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका एटीएम कोड लॉक हो गया है, जिसे सुचारु बनाने के लिए उसे 16 अंकों का कोड बताना होगा। सिपाही को बातों में उलझाकर बदमाशों ने 16 अंकों के कोड के साथ उसका व्यक्तिगत कोड भी जान लिया और उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी से अंजान सिपाही ने मुख्यालय आकर एक एटीएम मशीन से पांच सौ रुपए निकाले तो महज सात हजार रुपए बैलेंस बताया, जिस पर सिपाही ने उक्त नंबर पर बात करके बैलेंस कम होने की बात कही। बदमाशों ने नेटवर्क न आने की बात कहकर उसे टाल दिया। कुछ देर बाद सिपाही के खाते से सात हजार रुपए भी निकाल लिए गए। भुक्तभोगी सिपाही का कहना है कि उसके खाते में दो महीने का वेतन था, जिसे धोखाधड़ी कर निकाल लिया, उसने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
----------------------------