फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट पाने के लिए बंट रही थीं साडियां

Wed, 09 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को ग्राम पंचायत के आखिरी चरण के मतदान में वोट पाने के लिए प्रत्याशी हर संभव कदम उठा रहे हैं। जखौरा थाने के ग्राम मड़वारी में एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा महिला मतदाताओं को बांटी जा रही साड़ियों को राजघाट चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर कंट्रोल रूम पर सूचना आयी कि ग्राम मड़वारी के मजरा धर्मटौरिया में एक प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां बांट रहा है। शिकायत मिलने पर राजघाट चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। धर्मटौरिया पहुंचने पर एक जगह भीड़ लगी देखी। लेकिन, उनके पहुंचने पर एक पिकअप गाड़ी में सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपी घटना स्थल पर तीन बोरियां छोड़ गए। बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें साड़ियों के पैकेट निकले। साड़ियों के साथ ही नकली मतपत्र भी थे। यह मतपत्र ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह लोधी के थे, जिसमें उनके चुनाव चिह्न के साथ ही उन्हें जिताने की अपील लिखी गई है। राजघाट चौकी पुलिस ने प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी समेत अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


सोशल मीडिया पर आ रही खबरें
ललितपुर। आखिरी चरण के पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जखौरा ब्लॉक के कई गांवों में दिग्गज प्रत्याशी आमने- सामने हैं। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को दिए जा रहे प्रलोभन की सूचनाएं दी जा रही है। वहीं, फसली बुआई के समय पंचायत चुनाव आने की वजह से किसानों का भी साहूकारों की तरफ ज्यादा रुख नहीं करना पड़ा और प्रधान पद के उम्मीदवारों ने बीज व खाद से लेकर डीजल तक की व्यवस्था करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें