फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक व उसके भाई पर हमला

Mon, 08 Jun 2015 12:20 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चौकी सदर क्षेत्र के मुहल्ला तालाबपुरा में एक टैक्सी चालक और उसके भाई पर विपक्षियों ने लाठी व सरिया से हमला कर दिया। हमले में घायल टैक्सी चालक के भाई को गंभीर चोटें आने के कारण भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तालाबपुरा स्थित खैरा वकील के निकट निवासी मनीष जैन पुत्र कपूर चंद जैन का कहना है कि वह टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

 शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे वह टैक्सी लेकर घर की ओर जा रहा था। तालाबपुरा स्थित कुआं के पास निवासी पवन सोनी ने रास्ते में रोककर उससे टैक्सी मांगी। इंकार करने पर पवन और उसके परिजनों ने उस पर लाठी व सरिया से हमला कर दिया। उसके भाई मनोज ने आकर बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उस पर भी ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। मनोज के सिर, मुंह व आंख में गंभीर चोट आ गई।

इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में घायल मनोज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटें गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। रविवार को मनीष जैन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन



महिला को ले गया
ललितपुर। गिरार थाना क्षेत्र की एक महिला को एक युवक आशनाई के चलते अपने साथ ले गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर छत्रपाल ठाकुर निवासी ग्राम पटिया थाना भगवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें