फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव को लेकर दस वर्ष से चल रही है रंजिश

Thu, 29 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम दैलवारा निवासी हरचरन लोधी पुत्र डरू के परिवार की प्रधानी के चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान से दस वर्ष से रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर बैटरी चोरी, मारपीट करने की शिकायतें पुलिस से की गई। 
विज्ञापन


करीब दस वर्ष पूर्व गांव के वर्तमान प्रधान के चाचा रघुराज की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संतोष, महेश, हरचरन व जाहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायालय ने इस मामले में चारों आरोपियों को आठ- आठ वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद आरोपियों के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपियों को जमानत दे दी थी।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हरचरण जेल से बाहर आ गया था। मंगलवार की रात हरचरन  की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर बलदेव सिंह व बानपुर थाना प्रभारी निगवेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर कुल्हाड़ी व फरसा सहित अन्य हथियार मिले। हरचरन के शरीर पर  32 घाव थे। आरोपियों  की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें