तालबेहट (ललितपुर)। शनिवार को माताटीला बांध के भराव क्षेत्र में ग्राम म्याव के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम म्याव निवासी दिनेश (21) पुत्र सल्ले अहिरवार शुक्रवार 29 जुलाई को सायंकाल बांध के भराव क्षेत्र में नहाने गया था। शनिवार को उसका शव लोगों ने बांध के पानी में उतराता देखा। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और उसके परिजनों को दी गई। जानकारी के बाद मौके प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल मय पुलिस बल के मौके पर गए। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर उसे परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।