ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में रहने वाले दलित महिला रजनी पत्नी प्रेमनारायण अहिरवार ने महिला थाने में शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति गुड़गांव में मजदूरी करता है। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ गांव में ही रहती है और खेती का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार से उसकी पुरानी रंजिश चलती है, जिसके चलते विपक्षी पक्ष की महिलाएं आए दिन उसके साथ मारपीट करती हैं और गाली-गलौज करती रहती है। हाल ही में 27 अगस्त की शाम को उक्त विपक्षियों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की हैै।