ललितपुर। जनपद में शादी के लिए मानव तस्करी नई बात नहीं है। यहां बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से युवतियों को शादी के लिए खरीदकर लाया जाता है। नए मामले में युवती को उसकी परिचित महिला ने 30 हजार में बेच दिया, लेकिन खरीदने वाले ने उसे पत्नी नहीं बनाया। बल्कि खरीदार के साथ उसके रिश्तेदारों ने युवती का यौन शोषण किया। मंगलवार दोपहर आरोपियों के चंगुल से बच कर पहुंची महिला ने कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
महिला ने पुलिस को बताया कि कई बर्ष पहले उसके माता पिता का निधन हो गया था । अकेली पड़ जाने के कारण अपने भरण पोषण के लिये मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के गांव पहरेवा निवासी महिला के घर में घरेलु काम करने लगी । 3 माह काम करने के बाद महिला उसे 5 अन्य लड़कियों को साथ लेकर ललितपुर आ गयी । जहां पर मुझे अच्छी जगह काम करने का प्रलोभन देकर ग्राम खड़ोवरा निवासी युवक को 30 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि खड़ोवरा निवासी ने उसको खरीदने के बाद स्टांप पर लिखा पढ़ी करते हुए विवाह कर लिया । जिसके बाद वह अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ खरीदार व उसके कुछ रिश्तेदारों करीब पांच माह तक दुष्कर्म किया ।