फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से महिला की मौत

Mon, 20 Aug 2018 12:12 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
शनिवार को शहर कोतवाली अंतर्गत खुरा गांव में रामदेवी की गाज गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुरा गांव निवासी महिला रामदेवी पत्नी अजय सिंह उम्र 40 साल शनिवार को खेत पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अचानक पानी बरसने लगा। इससे बचने के लिए महिला खेत में लगे गुरार के पेड़ के नीचे बकरियां लेकर पहुंच गई। इसी दौरान पेड़ पर गाज गिर गई। जिसकी चपेट में आने से रामदेवी और छह बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका रामदेवी के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। सूचना पर उपजिलाधिकारी, लेखपाल और कानूनगो ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें