थाना जाखौरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक गांव में रहने वाली विवाहिता व उसके पुत्र का अपहरण कर अभद्रता करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाहिता के पति ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि 7 माह पूर्व 24 अप्रैल को गांव के मोहन, राजेश ने अपने चार साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से उसकी पत्नी व बच्चे का अपहरण कर दस हजार रुपये व जेवरात लेकर जाने लगे जानकारी होने पर पीड़ित आरोपियों का विरोध करने लगा यह देख आरोपी आक्रोशित हो गए और गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।