फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को कुएं में फेंका

Fri, 18 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। बानपुर थाना के ग्राम वीर में कुछ लोगों ने एक किसान को कुएं में फेंक दिया। करीब तीन घंटे कुएं में रहने के बाद परिजनों ने किसान को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


बुधवार की रात ग्राम वीर निवासी राममिलन (30) पुत्र तिजू अपने खेत पर था, इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और खेत पर ही शराब पीने लगे। शराब पीने के बाद उन लोगों ने राममिलन से खाना बनाने को कहा।

जब उसने खाना बनाने से मना कर दिया, तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद उसे खेत पर बने कुएं में फेंक दिया। राममिलन तैरना जानता था, इसलिए वह तैरता रहा और अपने बचाव के लिए चिल्लाता रहा। 
विज्ञापन


करीब 40 फिट गहरे कुंए में वह तीन घंटे रहा। खेत पर पहुंचे उसके चाचा ने आवाज सुनकर ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें