वार्ड नंबर 04 के मुहल्ला नेहरू नगर वासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मुहल्ले के ही एक युवक पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। मुहल्ले वासियों का आरोप है कि अतिक्रमण कारी ने सार्वजनिक रास्ते पर करीब 10 फुट तक अतिक्रमण कर लिया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल जाने में बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान रिंकू शुक्ला, कैलाश शुक्ला कल्लू, कान्ती, मानकुंवर, मीना, रामदेवी, लक्ष्मी, कैलाश, गुड्डी, कमला, वंदना आदि उपस्थित रहे।