ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अटैच झांसी के ड्राइवर को संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक ढाबा पर भारी वाहनों से एंट्री के नाम पर अवैध उगाही का खेल पुलिस ने पकड़ा था। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। अवैध उगाही में संलिप्तता सामने आने व विभागीय कार्यों में अनियमितताओं के आरोप में ड्राइवर पद कार्यरत बाबूराम को संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा ललितपुर कार्यालय से अटैचमेंट समाप्त करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता ने दी है।