पुलिस अधीक्षक क्यूआरटी को होटलों और ढाबों के अलावा उन सभी स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश जारी किए हैं, जहां पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए दावतों के दौर शुरू हो जाते हैं। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को शराब और मीट की पार्टियां आयोजित करते हैं। क्यूआरटी को ऐसे स्थलों की सूची सौंपने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। दावतों की सूचना मिलने पर तत्काल उक्त स्थलों पर छापेमारी करके संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही परगना मजिस्ट्रेट से एक लाख रुपये की जमानत राशि से पाबंद कराए जाने को कहा गया है। एक से अधिक दावतों की सूचना मिलने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देशित किया गया है। क्यूआरटी के साथ जनपद के सभी हल्का व बीट प्रभारियों को इस संबंध में सूचनाएं एकत्रित करने को कहा गया है।