फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Mon, 28 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला खिरकापुरा निवासी एक वृद्ध की खेत पर अलाव तापते समय झुलस जाने से मौत हो गई।  
विज्ञापन


मुहल्ला खिरकापुरा निवासी वृद्ध मोतीलाल (70 वर्ष) पुत्र गनु कुशवाहा विगत 25 दिसंबर को खेत पर फसल की रखवाली के दौरान अलाव जलाकर ताप रहा था।

इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। घटना के समय मौजूद उसके भतीजे रामस्वरूप ने आग पर काबू पाया और उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

रविवार की सुबह वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें