फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पीएनबी में पकड़ा दलाल

Sat, 22 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

  शनिवार को  जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर कस्बा बार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे। वहां बहुत से लोगों की भीड़ लगी थी। जिलाधिकारी को देख अफरा- तफरी मच गई। उन्होंने अंदर जाकर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालातों में देखा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह बैंक में दलाली का काम करता है। जिलाधिकारी को कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बैंक खाता खुलवाने के लिए चार बार आवेदन फार्म जमा कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी खाता नहीं खुल पा रहा है। आरोप लगाया कि बिना पैसे के किसी का खाता नहीं खुल पाता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में भी कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद बैंक मैनेजर सुरेश कुमार से नाराजगी व्यक्त की तथा  कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर रमेश चंद्र को निर्देश दिए कि बैंक में रुककर ग्रामीणों की शिकायतें सुनें। इसके बाद उनका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हंसराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें