फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने दलित को पीटा

Sun, 24 Jul 2016 01:51 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
लड़ाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मजदूरी के पैसे मांगना एक दलित को महंगा पड़ गया। प्रधान के भाई ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर हरिजन उत्पीड़न एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विकास खंड अंतर्गत ग्राम चुरावनी में राजकुमार पुत्र पचू सहरिया रहता है। उसके पिता ने गांव के प्रधान के खेत का काम किया था। शुक्रवार को काम के बाद जब उसका पिता मजदूरी के पैसे मांगने गया तो इसी बात को लेकर उसका प्रधान के भाई से विवाद हो गया। आरोपी उसे गलियां देने लगा। इसका दलित के पुत्र राजकुमार ने विरोध किया। इससे खुन्नस खाकर आरोपी ने राजकुमार की लात-घूसों से धुनाई कर उसे अधमरा कर दिया और उसे रिपोर्ट करने नहीं आने दिया। शनिवार को सुबह वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली आया और उसने अपनी आपबीती सभी को सुनाई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने आरोपी नरेंद्र पुत्र दयाराम लोधी के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट कुंवर बहादुर सिंह को सौंप दी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़ित ने अवगत कराया कि मारपीट के दौरान उसे बचाने आई उसकी मां को भी दबंग ने बुरी बुरी गालियां देकर अपमानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें