फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सूटकेस से मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन चौराहे के एक किनारे पर बुधवार की रात करीब 12 बजे एक लावारिस सूटकेस रखा पाया गया। अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिस पर चेतक मोबाइल को मौके पर भेजा गया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, लेकिन हर कोई सूटकेस के निकट जाने से कतरा रहा था। चेतक मोबाइल कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को हालातों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह, एलआईयू इंसपेक्टर केपी सिंह बम निरोधक दस्ते को लेकर मौके पर पहुंचे और सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए सूटकेस की जांच के निर्देश दिए। दस्ते में शामिल स्टाफ ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें फ्रिज सुधारने के उपकरण रखे पाए गए। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, सूटकेस किसका था इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें