फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा टीम का जल्द होगा गठन

Sat, 01 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में एसपी के निर्देश पर नवीन कोबरा टीमों का गठन जल्द किया जाएगा, जिसमें चयनित सिपाहियों को पुलिस लाइन परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  नवीन कोबरा टीमों के लिए चयनित दो दर्जन से अधिक सिपाहियों को सबसे पहले हैंडसेट संभालने का प्रशिक्षण आरएमओ  शैलेंद्र सिंह ने दिया। प्रभारी यातायात नीरज कुमार दीक्षित ने  सिपाहियों का दो पहिया वाहन का परीक्षण लिया।  टीएसआई ने बताया कि गश्त के दौरान किस प्रकार से वाहन का  संचालन करना है और कैसे वाहन को कंट्रोल में रखते हुए सूचना मिलते ही निर्धारित जल्द से जल्द पहुंचना है। प्रशिक्षु सिपाहियों को ग्लॉक पिस्टल व रिवाल्वर का प्रशिक्षण दिया गया, इसमें बताया गया कि  असलहा चलाने में आने वाली रुकावटों को कैसे दूर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने डायल 100 नंबर पर भी प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाए, इसके बारे  में प्रमुखता से बताया। कोई भी घटना घटित होने पर त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपित व्यक्ति को पकड़ने के  साथ-साथ हथकड़ी को खोलना-बांधना भी बताया गया। अफसरों ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद जल्द ही अपराध रोकने के लिए नई कोबरा टीम मिलेगी, जो सूचना मिलते ही कम से कम समय में  संबंधित स्थान पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें