फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मासूम को उठा ले गए बाइक सवार

Fri, 10 Feb 2017 01:06 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
दिनदहाड़े मासूम को उठा ले गए बाइक सवार - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)।
विज्ञापन

स्टेशन रोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के लगभग डेढ़ वर्षीय बालक को दो बाइक सवार उठा ले गए। इस घटना से पूरे कसबे में दहशत फैल गई। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बच्चें का सुराग नहीं लगा सकी थी।  
विज्ञापन

स्टेशन रोड क्षेत्र में अनिल कुमार श्रीवास्तव का मकान है। मकान में ही वह किराने की एक छोटी सी दुकान चलाते है। अनिल का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। मकान में एक होमगार्ड का परिवार काफी समय से किराए से रह रहा है। गुरुवार को उनका मासूम पुत्र प्रकाश अपने घर पर खेल रहा था। दोपहर बारह बजे के लगभग दो बाइक सवार बदमाश प्रकाश को उठा कर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। परिजनों ने आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एवं नगर के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कराई। समाचार लिखे जाने तक मासूम का कोई पता नहीं चल सका था। समीप स्थित एक विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह और सीओ कुंवर बहादुर मौके पर आए। उन्होंने सर्किल की पुलिस और सर्विलांस को खुलासे के लिए लगा दिया। वहीं, पीड़ित ने माताटीला पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें