फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों से मारपीट, कपड़े फाड़े

Sun, 14 Jun 2015 12:06 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट अन्तर्गत ग्राम रिछा महौली के आदिवासियों ने वन विभाग की टीम पर लाठी, डंडों से मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



शिकायती पत्र में बताया गया कि वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गठित ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति को वैध मानते हुए जमीन से बेदखल करने से रोका गया था। वन विभाग की गौना रेंज के दो दर्जन अधिकारी कर्मचारी आए और जमीन खाली कराने के लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बंदूक से फायर करके दहशत में लिया गया और महिलाओं को घरों से जबरन निकाल दिया गया। करने पर खाने का सामान बहा दिया गया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व टीम के कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।


आप ने की घटना की निंदा
ललितपुर। आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में कचहरी में आयोजित बैठक में आदिवासियों पर वन विभाग की टीम की ओर से किए गए जुल्म की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा वन विभाग के अफसर व गौना रेंज के कर्मचारी जबरन आदिवासियों को बेदखल करने पर तुले हुए हैं और गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं, जबकि दबंगों को कब्जा कराया जा रहा है। बैठक में आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड संयोजक मुरारी लाल जैन, जिला संयोजक हरदयाल सिंह लोधी एडवोकेट, नगर संयोजक बृज बिहारी उपाध्याय, नरेंद्र पाराशर एडवोकेट, अनूप ताम्रकार, हरगोविंद, कैलाश नारायण एडवोकेट, अजय एडवोकेट, दीपक एडवोकेट, रमाकांत एडवोकेट, सुंदर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, मुहम्मद हनीफ खान आदि मौजूद रहे। संचालन रतिराम पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें