ललितपुर। बस से उतरते समय पहिए के नीचे आने से वृद्ध किसान की मौत हो गई।
ग्राम बेटना पाली निवासी पहाड़ सिंह (60) पुत्र महीप सिंह शुक्रवार की शाम को ललितपुर से जामनी बांध जा रही बस क्रंमाक (यूपी 63 आर 0807) में सवार हुआ।
राधा कुंज ढाबे के पास उसे उतरना था, उसने चालक से रुकने के लिए कहा और धीमी गति से चल रही बस से उतर गया। उतरते समय संतुलन बिगड़ने से वृद्ध बस के पहिए के नीचे आ गया।
आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना किसी को बताए व बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मेमो से पुलिस को जानकारी दे दी है।