फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक निकले तीन नमूने, वाद दायर

Thu, 30 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को शासन की ओर से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी समय-समय पर जनपद की दुकानों, खाद्य पदार्थों से संबंधित होटलों पर जाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर आगरा स्थित प्रयोगशाला में जांच को भेज देते हैं। करीब चार माह पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने बानपुर रोड महरौनी में मिठाई दुकान संचालक प्रवेंद्र कुमार शुक्ला की दुकान से बरफी का नमूना लिया। वहीं, मड़ावरा के किराना व्यवसायी सर्वेश साहू की दुकान से धनिया का नमूना, मड़ावरा के ही हरेंद्र राजपूत की देवा डेयरी से पनीर का नमूना सील करके आगरा जांच को भेज दिया था। आगरा से आई रिपोर्ट में बर्फी में स्टार्च पाया गया तथा धनिया में कूड़े की अधिक मात्रा और पनीर में फैट की मात्रा 50 प्रतिशत के स्थान पर मात्र 42 प्रतिशत ही पाई गई। तीन नमूने अधोमानक पाए जाने पर इसपर जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी के न्यायालय में वाद दायर कराया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें