दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुहर्रा के पास तीन माह पूर्व एक मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार ग्राम सेमराडांग निवासी नाथूराम को टक्कर मार दी थी।
उपचार के दौरान मौत होने पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम सेमराडांग निवासी रामदीन की तहरीर पर पुलिस ने मोटरसाइकिल (यूपी 93 एबी 7789) के मालिक इंद्रपाल सैन निवासी ग्राम जखौरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।