ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटौराकलां निवासी मोन्टू अहिरवार ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 जनवरी को शहर के मुहल्ला आजादपुरा निवासी सौरभ सिंह समेत चार लोगों ने उसकी संपत्ति को कब्जाने व अवैध कार्य करने से लिए गाली- गलौज करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।