फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलसि ने जांच में जब्त किए 32.50 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में जब्त किए 32.50 लाख रुपए
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर मंगलवार को कोतवाली पुलिस व उड़नदस्ता ने स्टेशन रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान तीन व्यापारियों के पास से 32.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुुलिस ने रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए हैं। सूचना आयकर विभाग को दे दी है। आयकर विभाग ने छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में इसकी निंदा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोतवाली पुलिस व्यापारियों को जबरन कोतवाली ले गई, जबकि उनके पास पैसे जमा करने का आरटीजीएस चेक था। इसके बाद भी पुलिस ने व्यापारियों की नहीं सुनीं। बैंकों में वैधानिक तरीके से पैसा जमा किया जा रहा है तो ऐसे में किसी तरह के राजनीतिक दुरुपयोग के संभावना नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में महेंद्र जैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन अंचल, अशोक जैन, नरेंद्र कड़ंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें